हरियावां चीनी मिल गेट के सामने पलटी गन्ने की ट्राली पलटी एक की दर्दनाक मौत एक घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

हरियावां चीनी मिल गेट के सामने पलटी गन्ने की ट्राली पलटी एक की दर्दनाक मौत एक घायल

हरियावां -हरदोई 06 अप्रैल हरियावां चीनी मिल गेट के ठीक सामने एक अनियंत्रित गन्ना लदी ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर आनन फानन मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार तोमर ने दोनों को जेसीबी मशीन के द्वारा निकलवा कर जिला अस्पताल भेजा। आज शाम लगभग चार बजे एक गन्ने से भरी तेज रफ्तार ट्राली मिल गेट के सामने कुरसेली तिराहे मोड़ पर स्थित होटल पर पलट गई। जिसमें दुकान पर बैठे मुंशी निवासी महाराजगंज थाना टडियावां और भोला निवासी अकबर पुर थाना हरियावां गन्ने के नीचे दब गए। पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन के सहयोग से दोनों को निकाला गया। जिसमें मुंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि भोला को गंभीर चोटें आई। दोनों को थानाध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक मुंशी अपनी रिश्तेदारी कुरसेली गांव आया था। जो कि उस समय होटल पर बैठा था। घटना के बाद हरदोई पिहानी मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad