सभासद विरोध के बाद भी सर्वसम्मति से हुआ पालिका का एजेन्डा पास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

सभासद विरोध के बाद भी सर्वसम्मति से हुआ पालिका का एजेन्डा पास

सुल्तानपुर— नगर पालिका परिषद की दूसरी बोर्ड की बैठक की गई बोर्ड की इस बैठक में जहाँ पंद्रह सभासदों ने हिस्सा लिया वही दस सभासद बैठक के बाहर दिखे पालिका के आय और व्यय की इस बैठक का सर्व सम्मति से एजंडा तो पास हो गया ,वही दस सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर लिखित शिकायत जिलाधिकारी से किया है ,किये गए शिकायत में सभासदों ने कहा है कि पहली बोर्ड की बैठक विधि विरुद्ध तरीके से दबंगई के बल पर बिना बहुमत के पास करा लिया गया ऐसे प्रकरण के साथ सभासदों ने जिलाधकारी को 6 सत्रीय मांग पत्र सौप कर कार्यवाही की मांग की है।

आक्रोश के बाद भी बोर्ड की बैठक हुई शांति पूर्ण—-
शपथ ग्रहण के बाद पहली बोर्ड बैठक मेंअध्यछ नगर पालिका और ई ओ नगर पालिका पर एजंडे को लेकर चली बहस में जहाँ तना तनी का माहौल उत्पन्न हो गया था जिसमे दो सभासदों के ऊपर ईओ नगर पालिका द्वारा मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था तबसे आज के इस बोर्ड बैठक के पहले सभासदों में पालिका अध्यछ के खिलाफ आक्रोश दिखता रहा है सभासदों का यह आरोप रहता था कि अध्यछ नगर पालिका बोर्ड को दरकिनार कर सारे टेंडर व कार्य अपनी मर्जी से कर रही है कहा यह भी जाता था कि  अध्यछ ने सभासदों के सारे वजूद खत्म कर दिए है लेकिन पालिका के इस दूसरी बोर्ड की हुई बैठक में पंद्रह सभासदों का सरीख होना इस बात की गवाही देता है कि यह तो बैठक में सरीख सभासदों ने कहे हुए बातो के अनुसार अपना वजूद खुद ही खत्म कर दिया है यह तो वार्ड के विकास के लिये जनता से किये गए वादों को पूरा करने के लिये अध्यछ पालिका के सामने अपने सिर मौर ताज को उठा कर रख दिया है।

क्या है मामला——
नगर पालिका के सपथ ग्रहण के दिन से ही नव निर्वाचित सभासदों में विरोध के स्वर फूटने लगे थे सपथ ग्रहण के बाद काविरोध स्वर था कि सपथ ग्रहण समारोह पालिका कासपथ ग्रहण समारोह था जिसे पालिका अध्यछ ने राजनीति का मंच बना दिया था जिसमे अध्यछ व भाजपा के नेताओ को बड़े मंच पर बैठाया गया था वही वार्ड से जीते सभासदों को छोटा सा मंच बनाकर शपथ ग्रहण कराया गया थाइसी मामले को लेकर पहली बोर्ड की बैठक में बहस छिड़ गई और अन्तवः दर्जा व बहस मुकदमे दारी तक पहुंच गया
कयू सभासद अध्यछ से है नाखुश—-
वार्ड के विकास की बात हो य फिर कुछ और लेकिन सच्चाई यह है कि वार्डो के सभासद अध्यछ नगर पालिका से नाखुश ही है , सभासदों का सबसे बड़ा कारण नाखुश होने का यह है कि भले ही केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये नगर निकाय के चुनाव में आरछण के तहत सुल्तानपुर नगर पालिका की सीट महिला की हो  और नगर वासियो ने भाजपा उम्मीदवार बबिता जयसवाल को अपना अध्यछ चुना हो लेकिन सच्चाई तो यह है कि आज भी महिला पुरषो के आगे पीछे ही दिखती नजर आ रही है जिसका उदाहरण नगर पालिका परिषद में देखा जा सकता है पत्नी के अध्यछ बनते ही वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अजय जयसवाल पूरी तरह से नगर पालिका परिषद की बागडोर संभाल लिए है यही नही अध्यछ पति जी भले ही पालिका अध्यछ नही है बाउजूद इसके वह अपने की पालिका अध्यछ से कम नही समझते पालिका अध्यछ भले ही नगर पालिका न पहुंच पाए लेकिन पति अध्यछ प्रतिदिन पालिका पहुंच कर जे से लेकर ए ई तक पालिका के फाइलों से लेकर पालिका के टेंडरों में अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए दिखाई पड़ेगे आखो में ख़ोफ चेहरे पर रौब लिए अध्यछ पति का कोई जवाब ही नही वार्ड के सभासद बैठने के लिए कुर्सी ढूढते रहे लेकिन अध्यछ पति अध्यछ पालिका के कछ में बैठकर रौब झाड़ते मिलेंगे यही कारण है कि वार्ड के सभासद नाखुश है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad