मोस्ट कल्याण संस्थान की बैठक में हुई ये कुछ खास बाते | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

मोस्ट कल्याण संस्थान की बैठक में हुई ये कुछ खास बाते

सुलतानपुर। आज दिनाँक 11 मई 2018 को मोस्ट कार्यालय निषाद भवन विनोपुरी सुलतानपुर में मोस्ट कल्याण संस्थान की बैठक की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोस्ट कल्याण संस्थान, मोस्ट समाज में समन्वय, सहकारिता व सहयोग की भावना को प्राथमिकता देगा तथा मोस्ट समाज के प्रति निःस्वार्थ भाव से सक्रिय समाज सेवियों और समाज सेविकाओं को मोस्ट कल्याण संस्थान में शामिल व प्रोत्साहित किया जाएगा और वर्ष 2018 के अंत तक जनपद सुलतानपुर एक हजार सक्रिय सदस्य तथा पाँच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

उक्त बैठक में संस्थान के निदेशक श्यामलाल निषाद ष्गुरुजीष् ने कहा कि गाँव-गाँव तक मोस्ट कल्याण संस्थान का विस्तार व मोस्ट समाज के लिए प्रतिबद्ध टीम का गठन किया जाएगा और मोस्ट समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जायगा। उप निदेशक राजकुमार गौतम ने कहा कि मोस्ट कल्याण संस्थान संगोष्ठी से लेकर सम्मेलन तक जहाँ भी मौका मिलेगा सामाजिक मंचो पर अपनी भागीदारी दर्ज कराने व अपनी बात रखने का प्रयास करेगा व मोस्ट समाज में अपनेपन का एहसास कराएगा। प्रधान योगेश निषाद ने कहा कि जितने तीव्र गति से मोस्ट समाज में एकता और जागरूकता का प्रयास हो रहा है उसी गति से एकता को खण्डित करने का कुप्रयास भी हो रहा है मोस्ट समाज को धैर्य का परिचय देना चाहिए जल्द ही सही गलत की पहचान हो जायेगी।
इसीक्रम में सन्तराम निषाद (उत्तर रेलवे) ने मोस्ट समाज से मनगढ़ंत व गुमराह करने करने वाले आरोपो से सावधान रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मोस्ट कल्याण संस्थान का प्रत्येक निर्णय मोस्ट समाज के हित में होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad