अमेरिकी एयरपोर्ट पर कनाडाई सिख मंत्री का अपमान, जांच के लिए पगड़ी उतारने को कहा… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

अमेरिकी एयरपोर्ट पर कनाडाई सिख मंत्री का अपमान, जांच के लिए पगड़ी उतारने को कहा…

ओटावा। अमेरिकी एयरपोर्ट्स को सुरक्षा जांच के लिए कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी भी यह सिलसिला जारी है। अब अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर कनाडा के इनोवेशन, साइंस मंत्रीनवदीप बैन्स सिख की पगड़ी उतरवाने का मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला बीते साल का है लेकिन प्रकाश में तब आया जब हाल ही में इस बाबत कनाडा ने वॉशिंगटन के समक्ष विरोध दर्ज करवाने की बात की।
नवदीप बैन्स अप्रैल 2017 में मिशिगन के गवर्नर रिक स्नाइडर और अन्य अधिकारियों से मिलने के बाद डेटरॉइट से कनाडा जा रहे थे जिस दौरान यह सब हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने बैन्स से पगड़ी उतरवाकर जांच करवाने को कहा। बैन्स ने कहा कि मेरी पगड़ी उतारने के लिए कहना कपड़े उतारने को कहने जैसा था।
इस बारे में जानकारी देते हुए बेन्स के प्रवक्ता कार्ल सासविले ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा बैन्स से पगड़ी उतरवाने पर कहने से उन्होंने अपने सरकारी पद के बारे में नहीं बताया। वह देखना चाहते थे कि ऐसी स्थिति में आम लोगों के साथ क्या होता है। हालांकि सिक्यॉरिटी गार्ड के रोकने पर उन्होंने अपना डिप्लोमैटिक पासपोर्ट निकाला और फिर उन्हें विमान में चढ़ने दिया गया।
ओटावा द्वारा वॉशिंगटन के सामने इस वाकये को लेकर विरोध दर्ज करवाने पर अमेरिका ने इसकी माफी मांगी। गौर हो कि साल 2007 में यूएस ट्रांसपोर्टेशन सिक्यॉरिटी ऐडिमिनिस्ट्रेशन द्वारा बनाए गए नियम के तहत सिखों को एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के समय पगड़ी के साथ जाने की इजाजत दी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad