जौनपुर। माह-ए-रमजान में विद्युत, पानी, सड़क और सुरक्षा को चुस्त दुरूस्त करने के लिए लोगों ने प्रशासन से गुहार लगायी है। एडीएम एवं नगर मजिस्ट्रेट को संयुक्त रूप से जौनपुर अजादारी कांउन्सिल के सदर सैयद मोहम्मद हसन एवं शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली/प्रबन्धक अली मंजर डेजी व शेख नुरूलहसन मेमोरियल सोसाइटी के उपाध्यक्ष एमएम हीरा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगो ने कलेक्ट्री कचहरी पहुंजकर ज्ञापन को सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि माह-ए-रमजान का महीना चन्द्र दर्शन के अनुसार सम्भवतः 17 मई से आरम्भ होगा जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिन रोजा रखते है व रात्रि में विविध धार्मिक अनुष्ठानों को करते हैं।
ज्ञापन में मांग की गयी कि रमजान में निर्वाद रूप से विद्युत आपूर्ति उचित वोल्टेज के साथ सुनिश्चि की जाय। मस्जिदां एवं इबादतगाहों के आस-पास एवं मार्गो की मरम्मत एवं सफाई सुचारू रूप से करायी जाय।गैस मिट्टी का तेल व सरकारी राशन की आपूर्ति सही समय पर सुनिश्चित की जाय। पानी सप्लाई की पाइप लाइनों की मरम्मत करा दी जाय ताकि शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। खराब हैन्डपम्प स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट व जरजर तारों की मरम्मत कराई जाय। अलविदा जुमे के दिन कोतवाली चौराहे से सराय पोख्ता पुलिस चौकी तक 10 बजे दिन से दोपहर 2 बजे तक यातायात को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाये जिससे की नमाज सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। 19 व 20 रमजान को पूरे जनपद में हजरत अली अ.स. के शहादत के अवसर पर मजलिसों एवं जलूसों का आयोजन होता है व शाह का पंजा में विशेष नमाज एवं जलूस आयोजित होते है जिसमें शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की जाय।

No comments:
Post a Comment