जिला सहकारी बैंक लिमिटेड निर्विरोध चुने गये: दिनेश तिवारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड निर्विरोध चुने गये: दिनेश तिवारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र के महामंत्री दिनेश तिवारी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ के प्रबन्ध कमेटी के सभापति निर्विरोध रूप से चुने गये। इनके साथ उप सभापति के रूप में रंजीत बक्स सिंह, सदस्यों के रूप में राकेश कुमार सिंह, रामप्रकाश सिंह, गरिमा मिश्रा, अनिल कुमार यादव, बिन्दादीन सिंह, वरूण प्रताप सिंह, जितेन्द्र हरि प्रसाद, राम कुमार लोधी, करूणा सारस्वत, दुर्गेश कुमारी जिसमें क्रमश: 06 लोग निर्विरोध सदस्य के रूप में चुने गये, और 04 लोग नामित सदस्य हुए। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ से अन्य संस्थाओं में भेजे गये प्रतिनिधियों जिसमें यू0पी0 कोआपरेटिव फ्रेडरेशन लिमिटेड लखनऊ (पी0सी0एफ0) प्रतिनिधि के रूप में रामचन्द्र प्रधान, उत्तर प्रदेश श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में वीरेन्द्र तिवारी एवं उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधियों के रूप में क्रमशः नवलेश प्रताप ंिसंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं गरिमा मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
आज सुबह 10ः30 बजे बैंक के खुलते ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसमें दिनेश तिवारी, रंजीत बक्स सिंह, राकेश कुमार सिंह, राम प्रकाश सिंह, गरिमा मिश्रा, अनिल कुमार यादव, बिन्दादीन सिंह, वरूण प्रताप सिंह, जितेन्द्र हरिप्रसाद, राम कुमार लोधी, करूणासारस्वत, दुर्गेश कुमारी, रामचन्द्र सिंह प्रधान, वीरेन्द्र तिवारी, नवलेश प्रताप सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने नामांकन कियां।

चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने 01ः00 बजे तक अन्य प्रत्याशियों के नामांकन की प्रतीक्षा की । परन्तु कोई अन्य नामांकन न होने कीं स्थिति में दिनेश तिवारी को सभापति एवं रंजीत बक्स सिंह को उप सभापति एवं अन्य सदस्यों की निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी। चुनाव में सहयोगी के रूप में अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री बृज बहादुर जी, राजधानी बैंक के चेयरमैन मान सिंह, पराग दुग्ध चेयरमैन उमेश सिंह तोमर, नगर पंचायत अरूण सिंह गप्पू, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, पूर्व संगठन मंत्री अशोक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, सरोज कुमारी क्षेत्रीय मंत्री, स्वतंत्र बाजपेयी, विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, अनुराग मिश्र अन्नू, मनीष साहनी, योगेश शुक्ला, कुमकुम राजपूत, अमित अवस्थी, अभिषेक मिश्र, अभिषेक सिंह चैहान, पूजा मिश्र, कीर्ति शुक्ला, संकेत मिश्र, आलोक सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad