निसान ने लॉन्च किया टेरेनो का ‘स्‍पेशल स्‍पोर्ट्स एडिशन’, जानियें कीमत और फीचर्स… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

निसान ने लॉन्च किया टेरेनो का ‘स्‍पेशल स्‍पोर्ट्स एडिशन’, जानियें कीमत और फीचर्स…

नई दिल्ली। अगर आप स्पोट्स कार के शौकीन है और नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। निसान इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी टेरेनो का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्‍पेशल एडिशन को टेरेनो स्पोर्ट के नाम से पेश किया है। अच्छी बात ये है कि कई महत्वपूर्ण बदलाव के वाबजूद कंपनी ने नई टेरेनो की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी कीमत एक्सएल -ओ- ट्रिम और एक्सवी डी ट्रिम की कीमत जितनी ही है। कंपनी भारत में इस कार की एक्सशोरूम कीमत 12,22,260 रुपए रखी है।
टेरेनो स्‍पोर्ट की खासियत…
निसान ने मौजूदा टेरेनो की तुलना में इसके फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी ने कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए इसके फीचर्स में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसे डुअल टोन कलर स्‍कीम के साथ पेश किया गया है। जहां इसकी छत और पिलर्स पर ब्लैक कलर किया गया है। वहीं स्‍पोर्टी लुक के लिए कार के हुड, फैंडर और पिछले दरवाज़े पर रैड स्ट्रिप्स लगाई है।
कंपनी ने इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्‍टम लगाया है जो आसानी से ड्राइवर के स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। इस सिस्टम में 50 से ज़्यादा फीचर्स दिए गए हैं जिसमें जिओ-फेसिंग, स्पीड अलर्ट, पास के पिट स्पॉट, लोकेट माय कार और इसमें आप अपनी लोकेशन किसी को भेज भी सकते हैं। इतना ही नहीं अपने ग्राहकों को 3 साल तक के लिए फ्री में निसान कनेक्ट सर्विस देने का भी ऐलान किया है। अपने नए ग्राहकों को फ्री देने वाली है।
83.8 bhp पावर जनरेट  वाले इस  SUV कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा है। इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलैक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन, ब्रेक असिस्ट, डेटाइम रनिंग लाइट्स और स्टीयरिंग में बहुत सारे फंक्शन शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad