मेरी पहली फिल्म पाने में मुझे चार साल लगे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

मेरी पहली फिल्म पाने में मुझे चार साल लगे

लवरात्रि के लीड एक्टर आयुष शर्मा एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आते हैं, जिसका दिखावा वो कभी नहीं करते हैं. 4 साल पहले उनकी शादी अर्पिता खान शर्मा से हुई. तब से वे इंडस्ट्री सर्किल के लिए जाने-पहचाने नाम बन गए. लेकिन व्यक्तिगत रूप से उन्होंने अपना लो-प्रोफ़ाइल बनाए रखा। वो अपनी पहचान खुद के दम पर बनाने के लिए शुरु से लगे रहे और यही उनके लिए सबसे बड़ा प्रेरक रहा है। फिल्म के टीज़र के साथ ही आलोचकों और दर्शकों ने उनकी प्रशंसा की हैं। फिर भी, आयुष अपनी पहचान खुद बनाने के लिए और भी कठिन मेहनत कर रहे हैं. लेकिन उनकी यात्रा, उनके आलोचकों के विचार के विपरीत, बहुत आसान नहीं रही है। कठोर प्रशिक्षण और कड़ी से उन्होंने अपना रास्ता बनाया।

आयुष कहते हैं, “जब मैंने फैसला किया कि मैं गंभीरता से फिल्म में करियर बनाना चाहता हूं, तो सलमान भाई ने मुझे बताया कि आप एक फिल्मी परिवार में पैदा नहीं हुए है, फिर भी लोग आपसे वैसी ही उम्मीद करेंगे कि आप एक फिल्मी परिवार से आने वाले अभिनेता हैं. मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं। मुझमें अनुभव की कमी थी और मेरे पास वैसा एक्सपोजर नहीं था, जैसा उन कलाकारों के पास होता है जो इंडस्ट्री से जुडे फैमिली से आते है. इसलिए उन्होंने मुझे सख्त प्रशिक्षण कार्यक्रम करने को कहा। मैं दिन में लगभग 13 घंटे ट्रेनिंग लेता रहा। इसमें जिमनास्टिक, एक्शन, एक्टिंग, डिक्शनर और डांस शामिल था. मैंने इस तरह 4 साल तक प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही सलमान भाई ने कहा कि मैं फिल्मों में असिस्ट करूं. मैं बहुत भाग्यशाली था कि मुझे बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला. इससे मुझे सेट के माहौल को समझने में मदद मिली. मैंने समझा कि फिल्म कैसे शूट की जाती है। मैंने फिल्म शूटिंग के विभिन्न विभागों में असिस्ट किया, इससे मुझे काफी मदद मिली. सलमान भाई इस बात को ले कर निश्चिंत थे कि वह तब तक मुझे फिल्म नहीं देंगे, जब तक मैं कैमरे का सामना करने के लिए तैयार नहीं हो जाता। 4 वर्षों के कठोर प्रशिक्षण के बाद आखिरकार अभिराज ने लवरात्रि के लिए मुझसे संपर्क किया। उसने महसूस किया कि मैं इस चरित्र के साथ न्याय कर सकूंगा। सलमान भाई ने फिल्म सुनी और फैसला किया कि यह मेरी शुरुआत के लिए एकदम सही फिल्म है। इस तरह, मैं भाग्यशाली रहा कि कैमरे का सामना करने के लिए मुझे एक अवसर मिला।”

आयुष की यात्रा 4 साल की उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है. तो अगर आप सोचते है कि सलमान खान के संरक्षक में होने से आपका जीवन आसान हो जाता है, तो आपको फिर से सोचने की जरूरत है। युवा आयुष को उनकी पहली फिल्म लवरात्रि के लिए ऑल द बेस्ट।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad