सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 9 August 2018

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

मुंबई- राज्य के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल गुरुवार दोपहर में समाप्त कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल का गुरुवार को तिसरा दिन था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर बातचीत के जरिए मसले का हल निकालने की अपील की थी। हड़ताल समाप्त होने से राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है ।

कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कामकाज पर असर पड़ रहा था। हालांकि सरकार की मानें तो हड़ताल का असर नहीं दिखा। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा पर हड़ताल का खासा असर देखा जा रहा था । सरकारी अस्पपतालों में कर्मचारियों की गैरहाजिरी में डॉक्टरों को सारे काम करने पड़ रहे थे । लिहाजा एमरजेंसी छोड़ दिया जाए तो मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने सेे डॉक्टर बचते रहे।

मरीजों को अन्य निजी अस्पतालों की मदद लेनी पड़ी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर थे। राज्य के सभी जिलाधिकारी, तहसील कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन हो रहे थे। जिला परिषद और नगर परिषदों का भी हाल यही रहा। मुंबई के कामा, जीटी, जेजे अस्पताल और सेंट जार्ज अस्पताल के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल थे। सरकारी अस्पतालों के कई जरूरी आपरेशन टालने पड़े थे ।

मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा उठा। परंतु फैसला नहीं हो सका। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सातवां वेतन आयोग, वारिश अधिकार. आवास, पांच दिनों का सप्ताह, अनुकंपा तत्व पर भर्ती, रिक्त पदों पर भर्ती और महंगाई भत्ता सहित अन्य मांग शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad