लखनऊ। देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2018 का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह राजधानी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में कृष्ण जन्म के कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई। इस पावन त्यौहार के मौके पर पुलिस लाइन में रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन राजीव कृष्णा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने रिजर्व पुलिस लाइन में पी आर वी की 58 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आपको बता दे कि पी आर वी की मोटर साइकिलों से राजधानी की कानून व्यवस्था को और चुस्त किया जायेगा। ये मोटर साइकिलें राजधानी के उन इलाकों में त्वरित गति से पहुंचेंगी जहॉ पर डायल 100 की चार पहिया वाहन को गली और संकरें रास्तें होने के कारण पहुंचने में समय लगता था। इनके आने के बाद पुलिस को अपराध को अंजाम देने के बाद संकरे रास्तेे से फरार होने वाले अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी।


No comments:
Post a Comment