सरकार मांगों के आधार पर डिजिटल उत्पादों और सेवाओं को कर रही तैयार : रविशंकर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 2 September 2018

सरकार मांगों के आधार पर डिजिटल उत्पादों और सेवाओं को कर रही तैयार : रविशंकर

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में अच्छी तकनीकी की ओर लोगों का रूख है जिसका संकेत देश के उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से डिजिटलीकरण को अपनाये जाने से मिलता है।

श्री प्रसाद ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया(एसटीपीआई) कोलकाता के शिलान्यास के मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि देश के उपनगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने कम लागत में विकास और समावेशी प्रौद्योगिकी को आसानी से अंगीकार किया और सरकार इन मांगों के आधार पर डिजिटल उत्पादों और सेवाओं को तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा आम सेवा केंद्र (सीएससी) या डिजिटल कियोस्क में आधार कार्ड बनाये जाते हैं। इन केंद्रों में अाधार से जुड़े बैंकिंग, बीमा और डिजिटल भुगतान जैसी सुविधा उपलब्ध होती है। इन केंद्रों से डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 लाख युवाओं को इन केंद्रों से रोजगार मिला जिसमें एक लाख लोग उद्यमी या मालिक हैं और इनमें 54,000 महिलाएं शामिल हैं। श्री प्रसाद ने का कि आम सेवा केंद्र (सीएससी) ने पिछले चार सालों में 19,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया और करीब 1,200 करोड़ रुपये का कमीशन अर्जित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम सेवा केंद्र ने ग्रामीण उद्यमिता का एक बड़ा उदाहरण पेश किया जो डिजिटल इंडिया आंदोलन द्वारा बनाया गया। उन्होंने आम सेवा केंद्र को एक आंदोलन बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की ग्रामीण आबादी इसका लाभ नहीं उठा सकी, क्योंकि राज्य सरकार ने आम सेवा केंद्रों को बढ़ावा देने के प्रयास नहीं किये।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad