
इंग्लैंड दौरे पर 1-4 से सीरीज हारने के बाद शास्त्री ने कहा था कि वह आस्ट्रेलिया दौरे पर छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के पूर्व ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच खेलना चाहते हैं।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले केवल एकमात्र अभ्यास मैच खेला था।
सीए के प्रवक्ता ने कहा, “हम बीसीसीआई के साथ इस विकल्प पर चर्चा करने को तैयार हैं, लेकिन अभी तक हमें सीरीज से पहले टूर मैचों की संख्या में इजाफा करने का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।“
भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर 21 नवंबर से 18 जनवरी तक तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं।

No comments:
Post a Comment