लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां कहा कि यदुवंशी (यादव समाज) भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि यादव समाज अवसरवादियों के साथ नहीं बल्कि राष्ट्रवाद व विकासवाद के साथ खड़ा था, है और रहेगा। 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुसंख्यक यदुवंशियों के बूथ पर भाजपा की विजय इस बात का प्रमाण है। केशव शनिवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित यादव-समाज प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अब कोई भी ताकत पिछड़े समाज को बांट नहीं सकती है। उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग पहले पिछड़े समाज को बांटने के लिए दूध में नींबू मिलाने का काम किया लेकिन हमने तो दूध में चीनी मिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग का सबसे शानदार गुलदस्ता हमारे साथ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है।
केशव ने कहा कि देश का 54 प्रतिशत जनसंख्या पिछड़े वर्ग है वह भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मंसूबे पाले बैठे हैं कि 2019 में पीएम मोदी की सरकार नहीं बनने देंगे। वह जान ले कि 2014 और 2017 में कमल खिला और 2019 में भी कमल खिलेगा। क्योंकि मैं बताना चाहता हूं कि यदुवंशी समाज हमारे (भाजपा के) साथ है, ये अंदर की बात है। उन्होंने कहा कि यूपी में हमें 80 से ज़्यादा नहीं चाहिये और 74 से कम भी नहीं चाहिए।
केशव ने कहा कि हमें यूपी में 73 और संसद 325 सीटें ऐसे ही नहीं मिल गईं। 19 राज्यों में भाजपा सरकार में है। यह सब आप के सहयोग से है। हम राष्ट्रवादी, हिंदुत्ववादी हैं, ये आपकी सरकार है। उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा के बाद बंगाल, कर्नाटक और केरल में भी कमल खिलेगा।
कनून-व्यवस्था पर विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगने पर केशव ने कहा कि विपक्ष को इसका नैतिक आधार नहीं है। सपा व भाजपा के शासन काल में इतना फर्क है कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था पर आज अगर अपराधी पाताल में भी छिपा है तो वो बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि आज विकास बिना भेदभाव के किया जा रहा है। जो योजना आती है वो इटावा, मैनपुरी, आज़मगढ़ में भी जाती है। उन्होंने आतंकवाद की बात करते हुए कहा कि आज देश की सेना आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है। जबकि पहले सेना को गोली चलाने से रोका जाता था।
महा गठबंधन की बात छेड़ते हुए उन्होंने विरोधियों पर वार किया और कहा कि गठबंधन के पास कोई चेहरा नहीं, कौन पीएम बनेगा, लेकिन हमारे पास दुनिया मे भारत का नाम बढ़ाने वाला मोदी जैसा नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि सपा जिसने 5 साल सरकार चलाई उसके मुखिया अखिलेश यादव ने पिता से अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली। बसपा-सपा के साथ पर केशव ने कहा कि जब चाचा भतीजे में नहीं बनी तो बुआ भतीजे में कैसे बनेगी। उन्हांने कहा कि जो यूपी जीतता है वही देश जीतता है और 2019 भी यदुवंशियों के सहयोग से जीतेंगे।
Post Top Ad
Saturday, 15 September 2018
यादव समाज भाजपा के साथः केशव मौर्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment