11 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

11 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप अपने दैनिक व्यवसाय से संतुष्ट रहेंगे एवं व्यापार में वृद्धि होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी एवं वांछित वस्तु की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सन्तति से सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशिफल— आज आपकी मानसिक स्थिति शान्ति रहेगी एवं शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। व्यापार की दृष्टि से थोड़ा रुकें, मुनाफा के योग नहीं है। नौकरी में परिश्रम एवं लगाव रखें, ऊपरी अधिकारी का पूरा साथ-सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपको शारीरिक तथा मानसिक कमज़ोरी होगी। किसी बात को लेकर मन में निराशा, आलस्य, असंतोष रह सकता है। गलत निर्णय से बने बनाए कार्य ना बिगड़े, ध्यान रखें। पूर्व में प्रारंभ किए गए कार्यों में विघ्न आ सकता है।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार-वाणिज्य में सावधानी रखनी होगी। अपनी बोली में मिठास भरे शब्दों का प्रयोग करें, कटाक्ष बिल्कुल ना करें। महत्वपूर्ण निर्णयों में कार्य बिगड़े नहीं एवं अपयश ना मिले, ध्यान रखें ।छोटी-मोटी यात्रा में सावधानी रखें।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दैनिक व्यवसाय में दीर्घदृष्टि एवं साहस के आधार पर सफलता मिलेगी। नए वस्त्र एवं आभूषणों की खरीदी सम्भव हो सकती है। भाई-बहनों से कौटुम्बिक कार्यों में सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को लेखन कार्य में रुचि रहेगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप की शारीरिक एवं मानसिक शक्ति में कमी आ सकती हैं। वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखें, हो सके तो प्रवास को स्थगित कर दें। महत्वपूर्ण कार्यों में मन नहीं लगने से असफलता का भय रहेगा। धन का अपव्यय हो सकता है।

तुला राशिफल— आज के दिन आपको मित्रों से आर्थिक सहकार तथा सकारात्मक सलाह-सूचन मिलेगा, स्त्रियों से महत्व के कार्य कर पाएंगे। पत्नी/प्रेमिका से पूर्ण स्नेह मिलेगा। भाई-बहनों का भाग-बटाई वाले कार्यों में या जायदाद के कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको आर्थिक व्यय पर काबू रखना होगा। भूमि-भवन के दस्तावेज़ी कार्यों को आज स्थगित रखें। परिवार की ओर से सहयोग नहीं मिलेगा। मानसिक एवं शारीरिक स्थिति बैचेनी भरी रहेगी।

धनु राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ एवं सफल रहेगा। व्यापार में योग्य सहस से अधिक मुनाफा हो सकता है। परिचितों एवं नज़दीकी परिवार के सदस्यों से सम्बन्धों में सुधार होगा। शत्रुओं पर अनायास ही विजय मिलेगी।

मकर राशिफल— आज का दिन आपको व्यापार में उन्नति एवं साहस देगा। नौकरी से जुड़े जातकों को ऊपरी अधिकारी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो एक बार वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लें।

कुम्भ राशिफल— आज आप भौतिक चीजों या वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। बाकी दिए गए या उधार रुपयों की आज वापसी होने से मन में उत्साह की वृद्धि होगी। इच्छित कार्यों की आकांक्षा आज शीघ्र पूर्ण होगी एवं सफलता भी मिलेगी। हितशत्रु निर्बल रहेंगे।

मीन राशिफल— आज पुरे दिन आपको उद्वेग, मानसिक चिन्ता एवं मानहानि हो सकती है। आर्थिक निवेश करने से पहले बाज़ार पर पूर्ण नज़र करें। वव्यवसाय में अनदेखा विश्वास या अनुकरण ना करें। रिश्तेदारों एवं परिचितों से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad