कुछ ही देर में भारत से टकराने वाली है तबाही वाली ‘तितली’, ओडिशा में रेड अलर्ट, स्कूल कालेज बंद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

कुछ ही देर में भारत से टकराने वाली है तबाही वाली ‘तितली’, ओडिशा में रेड अलर्ट, स्कूल कालेज बंद

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण आया चक्रवाती तूफान ‘तितली’ अब धीरे-धीरे ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है. फिलहाल इसकी रफ्तार धीमी है लेकिन गुरुवार को चक्रवाती तूफान ‘तितली’ प्रचंड रूप ले लेगा. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार की इसकी तीव्रता और बढ़ने के आसार हैं जिसमें 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी. तूफान के चलते 11 और 12 तारीख को स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है.

चक्रवाती तूफान ‘तितली’ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक उच्चस्तरीय बैठक की. उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडीशा के तट पर ‘तितली’ के प्रभाव को देखते हुए खुर्दा रोड और विजियानगरम के बीच रात 10 बजे से रेल सेवाए बंद रहेंगी. वहीं उत्तर प्रदेश होते हुए हावड़ा/खड़गपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी शाम 5:15 बजे के बाद से अगली सूचना तक भद्रक से आगे नहीं बढ़ेंगी. हैदराबाद/विशाखापट्टनम से चलने वाली डाउन ट्रेनें शाम 6:40 के बाद से दुव्वाड़ा से आगे नहीं बढ़ेंगी.

मौसम विभाग के मुताबिक ‘तितली’ फिलहाल ओडिशा के गोपालपुर से तकरीबन 530 किमी दक्षिण पूर्व और आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्नम से 480 किमी दक्षिण पूर्व में है. अगले 24 घंटों में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और गुरुवार सुबह गोपालपुर और कलिंगपट्टनम के बीच ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार करते हुए धीरे धीरे इसकी तीव्रता कम हो जाएगी. चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का सबसे ज्यादा प्रभाव ओडिशा के तटीय इलाकों पर पड़ेगा. वहीं इसकी बजह से यूपी, बिहार में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ओडीशा के गजपति, गंजाम, पुरी, कंधमाल, कोरापुट, कटक, जाजपुर और कालागढ़ में बारिश का रेड एलर्ट जारी किया है. ओडिशा के मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी ने जानकारी दी कि 11 और 12 अक्टूबर को ओडिशा के स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी सेंटर बंद रहेंगे.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad