लखनऊ। 2019 मे होने वाले चुनाव में जीत भारतीय जनता पार्टी की तय है। हमें रोकने के लिये कोई कितना भी बडा महागठबंधन बना ले लेकिन भाजपा को रोक पाना किसी के बस में नहीं है। यह बात आज यूपी के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दैनिक समाचार पत्र विधान केसरी में एक दिन के अतिथि सम्पादक बनाये जाने के दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिये सभी पार्टियां एक जुट होकर अपना पूरा जोर लगा रही है। यहीं नहीं महागठबंधन बना रहे है। इससे यह साफ हो जाता है कि भाजपा का अपने आप में क्या वजूद है। कांग्रेस पार्टी का भविष्य और राहुल के व्यक्तित्व के बारे में पूछे जाने पर श्री वर्मा ने कहा कि राहुल जी का अपना तो कोई व्यक्तित्व नहीं है। इसका सीधा उदाहरण लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलने के बाद जिस तरह से उन्होंने आंखों की हरकत की है, उसे पूरे देश ने देखा है। अब आप कांग्रेस के भविष्य के बारे में भी अदांजा लगा सकते है।
गठबंधन के मुददे पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन केवल भाजपा को रोकने के लिये तैयार किया जा रहा है लेकिन वह बनने से पहले ही बिखरने लगी है। यह हाल चुनाव के पहले है चुनाव तक क्या होगा देष की जनता अच्छी तरह से जानती है। जब उनसे पूछा गया कि एक अखबार के सम्पादक के तौर पर आप किस विपय पर अधिक वरियता देगे, इस पर श्री वर्मा ने कहा कि अभी रायबरेली और लखनऊ के बीच हुए रेल हादसे में राज्य सरकार ने तत्काल राहत सुविधाएं उपलब्ध करायी, जो अपने आप में ही महत्वपूर्ण है।
सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों और त्यौाहरों के सम्बन्ध में प्रश्न पर श्री वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मो और धर्मो से जुडे त्यौहारों का सम्मान करती है। इसके लिये राज्य सरकार नवरात्र और दुर्गा पूजा तक समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये कैबिनेट की बैठक कर आवश्यक निर्देष दे दिये है। इसमें होने वाला खर्च भी राज्य सरकार करेंगी, और त्यौहार में किसी को असुविधा न हो इसकी सारी तैयारियां भी कर ली गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे अखबारों में प्रथम पृठ पर स्थान भी मिलना चाहिये।
गोकशी के मुददे पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि गाय को लेकर हमारी सरकार गंभीर है। गायों के संरक्षण के लिये राज्य सरकार बुन्देलखंड में ब्लाक स्तर पर और जिलों में पंचायत स्तर पर गौशाला बनाने का निर्णय ली है जिस पर शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जायेगा। पार्टी नेतृत्व को लेकर जब उनसे यह पूछा गया कि क्या भाजपा के पास मोदी के अलावा कोई और चेहरा नही है, तो इस सवाल पर श्री वर्मा ने कहा कि सवाल नेतृत्व का नहीं है सवाल यह है कि हम अपने नेतृत्व वाले व्यक्त्वि से क्या सीख ले रहे है, इसमे पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर वरिठ लोग भी शामिल है।
प़त्रकारिता के क्षेत्र में प्रश्न पर श्री वर्मा ने कहा कि वे अपने शुरूआती दिनों में बहराइच जिले से तरूण भारत अखबार से जिला संवाददाता थे और वकालत भी करते थे, पत्रकारिता के करीब एक वर्ष बीतने के बाद उनके जिले में चौधरी चरण सिंह जी का आगमन हुआ और मुझे उनसे पत्रकार वार्ता करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि मैने उनसे एक ही प्रश्न तीन बार पूछा तो वहां मौजूद वरिष्ठ लोगों ने उन्हें तीनों बारं बैठा दिया, जब वार्ता खत्म हुई तो चैाधरी चरण सिंह जी जाते समय उन्हें बुलाए और बोले आप का प्रश्न सहीं था लेकिन मेरे पास उसका कोई जवाब नहीं था। इस विषय को आगे बढाते हुए उन्हेांने समाज को संदेश देते हुए कहा कि पत्रकारिता का अर्थ है कि समाज में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पत्रकार की बारीक नजर होने चाहिए। तभी हम समाज और देश का सही मार्गदर्शन कर सकते है।
कार्यक्रम के अंत में दैनिक समाचार पत्र विधान केसरी के सम्पादक दिनेश ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्य अतिथि सम्पादक के समेत कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्ति किया।

No comments:
Post a Comment