प्रीति जिंटा से छेड़छाड़ का मामलाः हाईकोर्ट से मिली नेस वाडिया को राहत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

प्रीति जिंटा से छेड़छाड़ का मामलाः हाईकोर्ट से मिली नेस वाडिया को राहत

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की तरफ से उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ के मामले को मुंबई हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे नेस वाडिया को राहत मिली है। साथ ही अदालत ने दोनों पक्षों को मीडिया से बातचीत नहीं करने का फरमान सुनाया है।

अदालत में प्रीति और वाडिया दोनों मौजूद थे। न्यायमूर्ति रणजीत मोरे के चेंबर में हुई सुनवाई में अदालत ने एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने वाडिया के खिलाफ वर्ष 2014 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। मामले की पिछली सुनवाई एक अक्टूबर को हुई थी। तब मुंबई हाईकोर्ट ने प्रीति जिंटा और नेस वाडिया को इस मामले को ‘रफा-दफा’ करने का सुझाव दिया था। नेस वाडिया और प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब, आईपीएल टीम के सह मालिक हैं। 30 मई 2014 को इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच तनाव निर्माण हुआ था। इस मामले में प्रीति ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रीति की शिकायत के अनुसार वाडिया टिकट बांटने को लेकर टीम के स्टाफ को अपशब्द कहे थे। उस समय उनकी टीम जीत रही थी और प्रीति ने वाडिया को शांत रहने कहा। इस पर उन्होंने प्रीति को भी कथित रूप से अपशब्द कहे। प्रीति का हाथ पकड़ा और उनसे छेड़खानी की। इसके बाग प्रीति ने नेस वाडिया के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad