फरार घोषित 23 अपराधियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
>> देशी -विदेशी ,1928 लीटर शराब ,और बड़ी मात्रा लाखों रूपये बरामद
>> गलत कार्यों में लिप्त 10 वाहन जब्त , 11,100 रूपये हुये फाइन
रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) । जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां के आदेश पर जोन के 11 जिले में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया । 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम ने 734 लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं फरार चल रहें 23 अपराधियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी ।
विधि -व्यवस्था को लेकर और सुरक्षित समाज रहें इसके मद्देनजर जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां के निर्देशन पर प्रत्येक सप्ताह में जोन के 11 जिले में स्पेशल ऑपरेशन ,आरेस्ट चलाया जाता हैं । बीते मंगलवार की संध्या से बुधवार की संध्या तक ,सभी जिले के पुलिस टीम ने छापेमारी किया ।इसमें जिले के एसएसपी ,एसपी, डीएसपी ,सभी थाना प्रभारी शामिल हुये ।
मिली सफलता के आकड़े पर गैर करें तो पटना पुलिस ने सबसे अधिक 174 को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे स्थान पर नालंदा पुलिस ने 145 ।इसी तरह भोजपुर पुलिस ने 99 ,कैमुर-27 ,औरंगाबाद-72 ,जहानाबाद-23 ,नवादा-41 ,गया-49 ,अरवल-25 ,रेहतास-41 एवं बक्सर पुलिस ने 38 अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं ।
इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने अवैध शराब 1928 लीटर ,के साथ ही बड़ी मात्रा में 20 लाख 67 हजार 740 रूपये ,हथियार -3 ,जिंदा कारतूस-8 एवं अन्य अवैध व आपत्तिजनक सामान बरामद किया हैं ।इसके साथ ही पुलिस ने गलत कार्यों में लिप्त 10 वाहन जब्त किया है व जुर्माना के तौर पर 11,100 रूपये वसूल किया हैं । पुलिस की इस कार्रवाई से जहां आम जनता में विश्वास बढ़ा है वहीं असमाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया हैं । जोनल आईजी एन एच खां ने सभी जिले के एसएसपी ,एसपी को लगातार गस्ती चलाने का निर्देश दिया हैं ।

No comments:
Post a Comment