पचीस हजार का इनामिया शराब माफिया चढ़ा पुलिस के हत्थे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

पचीस हजार का इनामिया शराब माफिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

सुल्तानपुर– पिछले कई महीनों से  फरार चल रहे नकली शराब कारोबारी संगम लाल और उसके भाई रुपेश को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने धर दबोचा। इस मामले में संगम की पत्नी पहले ही जेल जा चुकी है और फरार चल रहे 5 लोगों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था, बहरहाल इस मामले का मुख्य सरगना संगम लाल के पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है और फरार चल रहे तीन अन्य इनामियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नकली शराब कारोबारी गिरफ्तार

मामला कुड़वार थानाक्षेत्र के बंधुआ कला बाजार के पास का  है ,जहां कई वर्षों से नकली शराब बनाने व् अवैध केरोसिन से डीजल बनाने का कारोबार चलता था लेकिन न तो स्थानीय पुलिस खबर थी न तो आबकारी महकमे में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को  लगभग  एक माह पूर्व जब इस मामले की जानकारी पुलिस महकमे व् आबकारी महकमे के उच्चाधिकार्यो को मिली तो  आबकारी और पुलिस विभाग के संयुक्त टीम ने नकली शराब बनाये जाने की सूचना पर तीन गोदामों छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां पर दस पेटी नकली शराब, 41 ड्रम में 8 हजार लीटर एल्कोहल के साथ साथ नकली शराब बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद किया और तीनों  गोदामों से भारी मात्रा में केरोसिन आयल भी बरामद हुए जिसको देखकर स्थानीय पुलिस और आबकारी महकमे के स्वर बन्द हो गए लेकिन मामला बड़ा था मीडिया मौके पर मौजूद थी चाह कर भी कुछ नही हो सका।

इन्ही गोदामो से और भी होते थे अवैध कार्य–

आशंका ये भी है कि इन्हीं गोदामों से नकली शराब को साथ साथ केरोसिन आयल से नकली डीजल बनाये जाने का काम किया जाता था।

पुलिस की माने तो इन तीनों गोदाम के मालिक रुपेश गुप्ता था, जो अपने भाई संगम लाल गुप्ता उर्फ संगम सेठ के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था।

चौंकाने वाली बात तो ये है कि संगम लाल गुप्ता पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें केरोसिन से नकली डीजल बनाये जाने के दर्ज थे, लेकिन पिछले तीन सालों से ये नकली शराब बनाये जाने का कारोबार कर रहा था।

इस मामले में पुलिस ने नामजद संगम की पत्नी को तीन दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि संगम लाल समेत पांच लोगों की धड़पकड़ के लिये प्रयास कर रही थी।

जनपद में होने के बाद भी स्थानीय पुलिस के नही लग पाया था महीनों से गायब शराब माफिया————-

इतना ही नहीं इनकी गिरफ्तार जल्द हो लिहाजा फरार चल रहे पांचों लोगों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

एसटीएफ को सूचना मिली की जयसिंहपुर थानाक्षेत्र में होने की जानकारी मिली। जिसपर स्थानीय पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने इन दोनों को जयसिंहपुर थानाक्षेत्र के सेमरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल संगम लाल और रुपेश के पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है और फरार चल रहे अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad