फेस्टिव सेल के दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

फेस्टिव सेल के दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। फेस्टिव सेल के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग की बात करें तो यूजर्स अगर किसी फोन को सबसे ज्यादा खरीद रहें हैं तो वो है प्रीमियम मॉडल के स्मार्टफोन। एमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस दौरान फेस्टिव सीजन का आयोजन किया जा रहा है जहां कई प्रोडक्ट्स पर बंपर सेल की सुविधा है।

जानकारी के अनुसार प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमंट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है 10 में से 9 स्मार्टफोन पर ईएमाई, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा है जिसे लोगों के जरिए सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पिछले साल की अगर बात करें तो फ्लिपकार्ट इस साल चार गुना ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन बेचने में कामयाब हुआ है। और इस कैटेगरी में सबसे आगे है आईफोन X 64 जीबी जिसपर 22,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ, कैशबैक की सुविधा मिल रही है तो वहीं वनप्लस 6 पर भी 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। दोनों एमेजन और फ्लिपकार्ट के सेल की शुरूआत 10 अक्टूबर से हुई है।

एनालिस्ट की अगर माने तो इस साल सबसे ज्यादा 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये के फोन बिके। वहीं पिछले साल ये रेंज सिर्फ 10,000 रुपये थी। मार्केट रिसर्च टेकआर्क की अगर मानें तो फ्लिपकार्ट के पास 70 एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन हैं तो वहीं एमेजन के पास सिर्फ 40।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad