‘तितली’ का कहर पहुंचा शेयर बाजार तक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

‘तितली’ का कहर पहुंचा शेयर बाजार तक

नई दिल्ली। देश में एक तरफ ‘तितली’ तूफान से ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में साइक्लोन जैसी स्थिति बनने से हाहाकार मचा है। आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 1,030 अंक गिरकर 34,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया। बंबई शेयर बाजार के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,030.40 अंक यानी 2.95% लुढ़कर 33,730.49 अंक पर खुला है। बुधवार को इसमें 461.42 अंक की तेजी देखी गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 281.70 अंक यानी 2.69% गिरकर 10,178.70 अंक के नीचे चला गया।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी पस्त नजर आ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट का दौर जारी है। लगातार गिर रहा रुपया आज ऐतिहासिक निचले स्तर 74.47 पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक क्रूड ऑयल की कीमत में हुई बढ़ोतरी और अमेरिकी करेंसी के मजबूत होने की वजह से रुपए में गिरावट दर्ज की गई है। रुपये की गिरावट को देखते हुए कहा जल्द ही रुपया गिरावट में सिल्वर जुबली बना लेगा।

ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के बाद वैश्विक स्तर पर बिकवाली का दौर चला जिसका असर घरेलू शेयर बाजार में देखा गया। इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना से भी नई चिंताएं पैदा हुई हैं। इससे भी बाजार प्रभावित हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad