बिहार : मीसा ने माना, तेजस्वी व तेजप्रताप में है मनमुटाव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

बिहार : मीसा ने माना, तेजस्वी व तेजप्रताप में है मनमुटाव

पटना।बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव में मनमुटाव की खबर को राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने सच बताया है। उन्होंने कहा कि किस घर में थोड़ा-बहुत मनमुटाव नहीं होता। दोनों भाइयों में मनमुटाव की खबर पिछले काफी दिनों से बिहार की राजनीति में तैर रही थी। इस बीच लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती ने दोनों भाइयों में मनमुटाव की बात को स्वीकार करते हुए कहा, “हमारे हाथ की पांचों उंगलियां बराबर नहीं हैं। हमारे घर में भाई-भाई के बीच मनमुटाव है। राजद तो बहुत बड़ा परिवार है। थोड़ा बहुत मनमुटाव कहां नहीं होता है?“

मीसा पटना के समीप मनेर में रविवार को आयोजित ’लिट्टी-चोखा कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा, “पीठ में खंजर मारोगे तो वो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वो पार्टी का कार्यकर्ता हो या कोई नेता।“

उन्होंने कार्यर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “राजद के पास वोट की कमी नहीं है। अगर हमर एकजुट रहे तो हमें कोई हरा नहीं सकता।“

अब तक दोनों भाइयों के मनमुटाव की खबरों को राजद के नेता नकारते रहे हैं। हालांकि कई मौके पर मीडिया में यह खबर चर्चा में रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad