अनशन से जबरन उठा परमहंस की हत्या की साजिश रच रही सरकार : शिवसेना | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

अनशन से जबरन उठा परमहंस की हत्या की साजिश रच रही सरकार : शिवसेना

लखनऊ। अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए अनशन कर रहे संत परमहंस को जबरन उठाने को शिवसेना ने संतो का अपमान करार दिया है। साथ ही इसे योगी सरकार द्वारा हिन्दुत्व का गला घोटना बताया है। यही नहीं योगी सरकार पर संत परमहंस की हत्या का षडयन्त्र रचने का आरोप भी लगाया।
अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए अनशन कर रहे संत परमहंस को जबरन उठा ले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने कहा कि कि अयोध्या पुलिस-प्रशासन द्वारा तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महन्त परमहंस को स्वास्थ्य खराब होने के नाम पर अनशन से उठाकर जबरन एम्बुलेन्स में लादकर अनशन कर रहे सन्तों को अपमानित किया है।
उन्होनें कहा कि 07 दिनों से अनशन पर महन्त को पूरे देश से समर्थन के कारण योगी सरकार ने हिन्दुत्व का गला घोट दिया। राम मन्दिर निर्माण के मुद्दें पर सत्ता में आई राज्य व केन्द्र की सरकार अहंकार में डूबी हुई है। सन्तों के आशीर्वाद से बनी हुई सरकार सन्तों का अपमान कर रही है। उन्होने कहा कि योगी सरकार परमहंस की हत्या का षडयन्त्र रच रही है। शिवसेना उनके साथ जबरन किये गये कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे प्रदेश में शिवसेना विरोध दर्ज कर सरकार की हिन्दू विरोधी पोल खोलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad