लखनऊ। उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पेंशन नीति के विषय पर कांग्रेस पूरी तरह से केन्द्र व राज्य कर्मचारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकारें कर्मचारियें के हितों एवं भविष्य को लेकर असंवेदनशील व कर्मचारी समस्या के प्रति राजनीति प्रेरित रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जब सांसद थे तो नई पेंशन नीति के स्थान पर पुरानी पेंशन नीति की बहाली के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मांगों के समर्थन में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखा था। आज जब केन्द्र और राज्य दोनों जगह में भाजपा की सरकारें हैं तो उन्हीं के सामने राज्य कर्मचारियें को प्रदर्शन क्यों करना पड़ रहा है? उन्होंने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री योगी अपने उस 21मई, 2013 के पत्र प्रेरणा कर्मचारी पीड़ा को भूल गये हैं या प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को कर्मचारी समर्थन में लिखा उनका पत्र स्वांग प्रदर्शन था?
राज बब्बर ने कहा कि आज भाजपा और उनकी सरकारों का दोहरा चरित्र कर्मचारियों के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने ने मांग की है कि राज्य कर्मचारियें की समस्या का समाधान सरकार जल्द से जल्द करे।
Post Top Ad
Monday, 8 October 2018
भाजपा सरकारों का दोहरा चरित्र कर्मचारियों के सामने उजागर : राज बब्बर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment