विकास के चलते देश में थारू जनजाति के लोग राष्ट्रभक्त, नेपाल में माओवादी : योगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

विकास के चलते देश में थारू जनजाति के लोग राष्ट्रभक्त, नेपाल में माओवादी : योगी

लखनऊ/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को बलरामपुर के तुलसीपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में ब्रह्मलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में गोरक्ष पीठ ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धर्म के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर काम किया है। गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने पूर्वांचल में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की जो अलख जगाई है उसका लाभ आज भी गरीबों को मिल रहा है। जो कार्य अधूरे थे उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर है। उन्होने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने जीवन पर्यंत स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई इसी का परिणाम है कि तराई जैसे पिछड़े क्षेत्र में आज शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर माहौल बना है। हमें महंत अवैद्यनाथ के आदर्शों को आत्मसात कर देश व समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
वहीं समारोह मे मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के वनवासी थारूओं को शिक्षा व स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। गोरक्षपीठ की ओर से वनवासी उत्थान के कई कार्य किए जा रहे हैं। यह विकास कार्यों का ही नतीजा है कि भारत के थारू जनजाति के लोग सच्चे राष्ट्रभक्त हैं। जबकि नेपाल में इसी समुदाय के लोग माओवादी हैं। जो कि बताता है कि नेपाल में थारू जनजाति के लोगों के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा किनेपाल के वनवासियों को समुचित सुविधाएं नहीं मिली। उनकी उपेक्षा हुई जिसके चलते वह माओवादी बन गए।
उन्होंने कहा कि महंत अवैद्यनाथ ने जीवन पर्यंत समाज के लिए काम किया। उन्होंने समाज के पिछड़े तबके में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था किस तरह मजबूत हो इसके लिए लगातार प्रयास किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad