आगरा। ताज नगरी आगरा में बंदरों का उत्पात लोगों के लिए मौत का सबब बनता जा रहा है। बंदरों के हमले से कई पर्यटक घायल हो चुके हैं, वहीं आज इन उत्पाती बंदरों की वजह से बाइक सवार युवक की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को शहर के सबसे व्यस्तम एमजी रोड पर बाइक सवार राजामंडी की ओर से आ रहा था, तभी उसकी बाइक के सामने तीन-चार बंदर उछल-कूद करते हुए आ गए। उसने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगाने से बाइक फिसल गई। इससे युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त शैलेंद्र निवासी कालिंदी पुरम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Post Top Ad
Monday, 8 October 2018
बंदरों के आतंक से बाइक सवार युवक की गयी जान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment