मोदी सरकार में हादसों की रेल बन चुकी है भारतीय रेल : राजबब्बर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

मोदी सरकार में हादसों की रेल बन चुकी है भारतीय रेल : राजबब्बर

लखनऊ। मालदाटाउन से दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस रायबरेली के हादसे का शिकार हो जाने के मामले में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने मृतकों एवं घायलों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मोदी सरकार में बेतहाशा बढ़ रही रेल दुर्घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेल मोदी सरकार में हादसों की रेल बन चुकी है। यात्रा गंतव्य अन्तिम यात्रा साबित हो रही है। अतिशय रेल दुर्घटनाओं में ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ की चुनावी फरेब से सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार को पुनः एक जुमलावादी सरकार साबित किया है। ‘अच्छे दिन’, अंतिम दिन का सफर बन गए है।
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ0 मंजु दीक्षित ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि मोदी नीत भाजपा सरकार में देश में छोटे-बड़े लगभग 586 रेल हादसे हो चुके हैं जिसमें 56 प्रतिशत की वजह कोच का रेल पटरी से उतरना है जिसकी मुख्य वजह गाड़ियों में भारी भीड़ के दबाव का रेल की पटरियों पर होना है। रेलवे सुरक्षा पर गठित उच्च स्तरीय समिति के अनुसार दुर्घटना के मुख्य कारणों में आग, टक्कर, पटरी से उतरना तथा बिना फाटक के रेलवे क्रासिंग का होना है। भारतीय रेल में करीब 50 हजार रेलवे क्रासिंग हैं जिनमें 15 हजार बिना रेल फाटक मानव रहित हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad