अंबेडकरनगर। एटीएम हैक कर व् लोगो को झांसा देकर एटीएम बदलकर रुपया निकालने वाले शातिर गिरोह के चार लोग आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये।
अकबरपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने देर शाम पटेलनगर तिराहे से सभी को सफारी गाड़ी के साथ दबोच लिया। पकड़े गए सभी लोग जौनपुर के बताए जा रहे है।वँहा पर भी इनके विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमे बताये जा रहे है। अकबरपुर पुलिस की सूचना पर जौंनपुर पुलिस ने पहुंचकर पकड़े गए लोगो से पूछताछ की। पकड़े गए गिरोह में रमाकान्त यादव, शुभम मिश्र, जितेंद्र यादव व् बाबा यादव शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि पकड़े गए अपराधियों का लंबा अपराधिक इतिहास है। यह सब एटीएम में पहले से ही प्रवेश कर लेते थे और एटीएम में पैसा निकालने के लिए जाने वाले लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम बदलकर रुपया निकाल लिया करते थे। आरोपियों ने बताया कि एटीएम में घुसने के बाद वे सब स्टार का बटन दबाकर एटीएम को हैक कर देते किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसा निकालने के कुछ सेकंड तक एटीएम सक्रिय रहता है। इसी बीच दोबारा पैसा निकाल दिया जाता है उन्होंने बताया कि यदि कोई कोई एक व्यक्ति ही एटीएम में है तो यह कार्य कर पाना संभव नहीं होता।
Post Top Ad
Wednesday, 10 October 2018
एटीएम हैक करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment