-टैक्स दायरे से छूटी हुई संपत्तियों का भी होगा सर्वे
-नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर
कानपुर। आर्थिक तंगी से जूझते नगर निगम ने अब अपनी आय बढ़ाने पर जोर दिया है। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में नई विज्ञापन नीति को पास करने के साथ आय बढ़ाने के प्रस्तावों को पास किया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण अब एयरपोर्ट पर उतरने वाले हवाई जहाजों से भी प्रति यात्री के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा।
सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में,महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन किया। कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए महापौर ने बताया कि,पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की स्मृति में जो छह प्रस्ताव रखे गए थे, उन्हें पास कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि,अब हैलीपेड, हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों पर भी टैक्स लगाया जाएगा। इसके तहत,हेलीपैड,हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों पर प्रतिव्यक्ति के लिए 100 रूपए शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा हेलीकाॅप्टर,चार्टर्ड विमान से प्रति उड़ान के हिसाब से तीन हजार का शुल्क वसूला जाएगा। लखनऊ की तर्ज पर लगाए गए इस प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।
इसके अलावा, नगर निगम कार्यकारिणी ने नई विज्ञापन नीति को भी मंजूर कर दिया है। महापौर ने बताया कि,शहर में सभी होर्डिंगों को हटाया जाएगा। नई विज्ञापन नीति की दरों के हिसाब से अब होर्डिंग लगाई जाएंगी। इसके अलावा, जिनके घरों में भी होर्डिंग लगी है,उनसे भी शुल्क वसूला जाएगा।
सीवर सफाई टैंकों का शुल्क बढ़ाते हुए अब छोटे टैंकों से एक हजार और बड़े टैंकों से डेढ हजार का शुल्क लिया जाएगा। आय बढ़ाने के उपायों में टैक्स दायरे में जहां छूटे हुए मकानों को लाया जाएगा। वहीं,उन शिक्षण संस्थानों पर भी टैक्स लगाया जाएगा, जोकि अपने यहां शादी-समारोह कराने के साथ मोबाइल टाॅवर आदि भी लगाए हैं।
Post Top Ad
Monday, 8 October 2018
एयरपोर्ट पर उतरने वाले जहाजों पर लगेगा टैक्स
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment