हर गतिविधियों पर बिहार पुलिस मुख्यालय रख रहीं हैं निगरानी
>> गुजरात से हजारों कारोबारी और मजदूर लौट आएं हैं बिहार
>> गुजरात सरकार के खिलाफ आक्रोशित है बिहार की जनता
पटना ( अ सं ) । गुजरात में मारपीट और आगलगी की घटनाओं का शिकार बिहार के सैकड़ों लोग हुये हैं ।दहशत का आलम ऐसा है की हजारों कारोबारी ,मजदूर वापस बिहार लौट आएं हैं । गुजरात में लगातार हो रहीं बिहारियों पर वार को लेकर बिहार के डीजीपी गंभीर हैं । एडीजी(मुख्यालय ) एस के सिंघल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की डीजीपी के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने गुजरात के डीजीपी को पत्र लिखा हैं और गुजरात में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी हैं ।
एडीजी एस के सिंघल ने बताया की गुजरात में उठे विवाद में वहां की पुलिस भी बदमाशों के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई में जुट गयी हैं । सैकड़ों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैं । पुरे मामले पर बिहार पुलिस मुख्यालय ,हर गतिविधियों पर नजर रखें हुये हैं ।एडीजी ने कहां की गुजरात के डीजीपी ने बिहार के डीजीपी के एस द्विवेदी को आश्वासन दिया हैं की हर हाल में बिहारी सुरक्षित रहेंगे । जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेंगी ,निर्दोषों को कोई परेशानी नहीं होगी ।मालूम हो की गुजरात में बिहारियों पर हुये हमले के बाद बिहार की आम जनता गुजरात सरकार के खिलाफ आक्रोशित हैं ।

No comments:
Post a Comment