मंगल यात्रा के लिए चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रही है अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

मंगल यात्रा के लिए चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रही है अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी…

वाशिंगटन। प्रमुख अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने अगले दशक में चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अन्वेषण संबंधी अभियान को नवीनीकृत करने की नासा की योजनाओं को लेकर चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने संबंधी अवधारणा प्रस्तुत की है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि भविष्य में मंगल की यात्रा के लिए प्रारंभिक चरण के रूप में वह 1972 के बाद पहली बार चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रही है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाई गई एक आधिकारिक नीति का हिस्सा है।

इस लक्ष्य को पाने के लिए नासा ने एयरोस्पेस उद्योग से जुड़ी कंपनियों से चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाने वाला एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना पेश करने को कहा है, जिसे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले अंतरिक्ष यान के साथ – साथ लूनर गेटवे कहा जा सकता है।

अगस्त में जारी नासा कैलेंडर के मुताबिक, 2020 तक अन्य देशों की मदद से चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला स्टेशन स्थापित किया जाना है और यह 2026 तक चार अंतरिक्ष यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम होगा। जर्मनी के ब्रेमेन में वर्ल्ड एस्ट्रोनॉटिकल कांग्रेस में लॉकहीड मार्टिन की यह अवधारणा प्रस्तुत की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad