जनता का निर्णय ही बीजेपी का साथ होगा- मंत्री राजभर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

जनता का निर्णय ही बीजेपी का साथ होगा- मंत्री राजभर

सुल्तानपुर——       सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगामी 27 अक्टूबर को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ मे विशाल रैली करने जा रही है।जिसके मद्देनजर हम संगठन मजबूती के क्रम मे जनसंपर्क अभियान चला रहे है। उपरोक्त बाते उत्तर प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्थानीय डाक बंगले मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा।
पत्रकारों से मुखातिब ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्तमान समय मे सरकार बहुत कुछ करना चाहती है लेकिन दुर्भाग्य है की इस देश और प्रदेश के आधिकारी कर्मचारियों के कारण योजनाएं धरातल पर नही उतर पा रही है।हम सरकार मे रहते हुये भी गलत नीतियों का विरोध समय समय पर करते रहते है।हमारी हमेशा से मांग रही कि प्रदेश मे शराबबंदी लागू हो,आर्थिक आधार पर देश मे आराक्षण लागू किया जाय, सरकारी विद्यालयों मे तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था हो,एसटीएससी के मामले मे सुप्रीम कोर्ट की बात पर हम पूरी तरह सहमत है।भाजपा गठबंधन पर अपनी राय जाहिर करते हुए पिछड़ावर्ग कल्याण एंव दिव्यांग मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि हम जनता से जुड़े सरोकारों की मांग हमेशा हर उचित प्लेटफार्म पर उठाया है।आगामी27अक्टूबर को रमाबाई अम्बेडकर मैदान मे आयोजित रैली मे जनता के बीच जो निर्णय होगा वही भाजपा के साथ चलने न चलने का भाग्य तय करेगा।
अखण्डनगर ब्लाक के बीरीहाजीपुर,सहतपुर,मीरपुर प्रतापपुर, कलान,पैलीपार गांव मे पहुचकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास की समीक्षा भी किया।इसमौके पर कार्यक्रम के आयोजक सुलतानपुर प्रभारी प्रदेश सचिव शशिप्रकाश सिह मुन्ना, संजय यादव,शशिभूषण सिंह, जगदीश राजभर, सुनीता राजभर, अरविन्द राजभर, मनीष राजभर,साधना पटेल, दिनेश वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad