अचानक बिगड़ी तबीयत अस्पताल मे भर्ती हुए दिलीप कुमार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

अचानक बिगड़ी तबीयत अस्पताल मे भर्ती हुए दिलीप कुमार

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अभी हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।

मीडिया रिपोर्ट मे बताया जा रहा ​है कि दिलीप कुमार को निमोनिया हो गया है। जिसकी जानकारी उनके ट्विटर अकाउंट पर दी गई है। दिलीप कुमार के पारिवारिक दोस्त फैसल फारूकी ने दिलीप कुमार के ट्विटर के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। फारूकी ने सोमवार को ट्वीट किया कि, ‘आपको सूचित करना चाहता हूं कि दिलीप कुमार को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। उनके लिए प्रार्थना। आपको ट्विटर पर जानकारी देते रहेंगे।’

आपको बता दें कि दिलीप कुमार कुछ दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। कई दिन तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी लेकिन वो खाना नहीं खा सकते थे। उन्हें पाइप के जरिए खाना खिलाया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad