घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए सरकार दृढ संकल्पित : भाजपा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए सरकार दृढ संकल्पित : भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकार अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए दृढ संकल्पित है। पार्टी का कहना है कि यूपीए सरकार के दौरान रोहिंग्या मुसलमानों को पूरे देश में इधर उधर कहीं भी जाने और बसने देने की छूट देकर बड़ी लापरवाही की गई थी, जिसका नतीजा है कि आज अवैध घुसपैठ करने वालों की तादात काफी ज्यादा है हो गई है।
प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि रोहिंग्या परिवार के अवैध तरीके से उप्र में भी रहने की जानकारी सामने आ रही है। अवैध शरणार्थियों से देश की सुरक्षा को खतरे से कोई इन्कार नही कर सकता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इस तरह के तत्वों के इस्तेमाल की फिराक में रहती है। आईएसआई ने पहले भी देश में अस्थिरता फैलाने की नाकाम कोशिश कर चुकी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि रोहिंग्या शांति सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने इससे पहले इनको चिन्हित कर तत्काल बाहर भेजा जाय। इस लिए रोहिंग्या की अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए केंद्र सरकार नये सिरे से अभियान चलाने जा रही है। उन्होने कहा कि यह मोदी सरकार की विदेश नीति की सफलता है कि म्यांमार सरकार ने भारत में रह रहे अवैध रोहिंग्या की पहचान में मदद कर रही है। म्यांमार सरकार ने दो भाषाओं वाले फार्म का प्रारुप मुहैया कराया है। केंद्र सरकार ने इसे राज्यों को भेजा है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार अवैध रोहिंग्या को वापस भेजने की मुहिम को आगे बढ़ाएगी। अवैध रोहिंग्या की उप्र के मथुरा, आगरा, नोयडा, गाजियाबाद, मेरठ सहित कई जगहों पर मौजूदगी मिली है। प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है कि प्रदेश में कोई घुसपैठी नहीं रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad