लखनऊ। गुजरात में पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के निवासियों पर हो रहे हमलों के प्रति गंभीर हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इस मसले पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर वार्ता की है। गुजरात सीएम से वार्ता कर संतुष्ट दिख मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने सीएम योगी को अवगत कराया गया है कि पिछले तीन दिनों में कोई भी घटना नहीं घटित हुई है। गुजरात सरकार द्वारा हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है तथा सभी का गुजरात में सम्मान है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुजरात एक शान्तप्रिय प्रदेश है एवं देश के विकास का मॉडल भी है। जो लोग विकास नहीं चाहते, वे समाज के सौहार्द को अफवाह फैलाकर बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि सभी व्यक्ति स्थानीय प्रशासन में विश्वास रखें। हर व्यक्ति को सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। सभी लोग शासन व प्रशासन को अपना सहयोग दें। गुजरात के मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इन कदमों की योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है।
बता दे कि बीती 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार किये जाने के बाद गैर-गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा था। गुजराज के छह जिलों में ऐसे मामले में 42 मामले दर्ज कर करीब 342 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Post Top Ad
Monday, 8 October 2018
उत्तर भारतीयों पर हमलें मामले में योगी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की वार्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment