जॉन टैरी का फुटबाल जगत से संन्यास | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

जॉन टैरी का फुटबाल जगत से संन्यास

लंदन। इंग्लैंड और चेल्सी फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान जॉन टैरी ने फुटबाल जगत से संन्यास की घोषणा कर दी है। वेबसाइट ’ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय टैरी अब कोचिंग में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस साल मई में एस्टन विला से निकलने के बाद टैरी किसी भी अन्य फुटबाल क्लब में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर संन्यास की घोषणा की।

टैरी ने कहा, “एक फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर बेहतरीन 23 साल बिताने के बाद मैंने अब फैसला किया है कि अब खिलाड़ी के रूप में अपनी जर्सी को अलविदा कहने का यह सही समय है।“

उन्होंने कहा, “मैं अपने उन सभी बेहतरीन साथी खिलाड़ियों, स्टॉफ का शुक्रगुजार हूं, जिनसे मुझे इतने वर्षो में काम करने और सीखने का मौका मिला। उन सभी ने मैच खेलने के दौरान मेरा मार्गदर्शन किया।“

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad