किराना व्यापारी की पत्नी से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

किराना व्यापारी की पत्नी से हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में बीते तीन अक्टूबर को थोक किराना व्यापारी सतीश मित्तल की पत्नी से हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूट के 27000 रुपये, 03 मोबाइल, 02 मोटर साइकिल व अवैध असलाह बरामद कर लिया है। वहीं एक बदमाश अब भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर ने पत्रकार वार्ता में इस लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि नकुड़ थाना पुलिस ने क्षेत्र के शेरमऊ मील रोड स्थित बन्द पडे पेट्रोल पंप के पास से आज मुखबिर की सूचना पर थोक किराना व्यापारी सतीश मित्तल की पत्नी से हुई लूट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान बाशा उर्फ अब्बास निवासी कुल्हेडी थाना नकुड, शाहरुख कुरैशी और आमिल निवासी मोहल्ला बंजारान (नकुड) के रूप में हुई हैं। जबकि फरार आरोपी नदीम निवासी कस्बा बंजारान (नकुड) फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से लूट के 27000 रुपए नगद, एक तमंचा 12 बोर, दो कारतूस, एक चाकू, 3 मोबाइल, दो बाइक बरामद हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad