लखनऊ। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी कहा है कि खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत 54 संविदा कर्मियों के मानदेय में बढोत्तरी की गई है। इससे संविदा कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और विभाग की कार्य संस्कृति में भी सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की पहली बैठक में संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया था।
यह जानकारी श्री पचौरी ने आज यहां खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में एक बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि विभाग में संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को अब मानदेय में रुप में 10 हजार रुपये, तृतीय श्रेणी कर्मियों को 15 हजार रुपये तथा कम्प्यूटर सहायक को 16 हजार रुपये दिये जायेंगे। पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को चार हजार, तृतीय श्रेणी के कर्मियों को पांच हजार तथा कम्प्यूटर संचालन के कार्य में लगे कर्मी को 9000 हजार मानदेय दिया जा रहा था। संविदा कर्मी काफी लम्बे अर्से से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे।
खादी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेवार सर्वे कराकर उद्योग-धन्धे स्थापित कराने पर विशेष बल दिया जाये। जिन जनपदों में महिलाएं खादी उत्पादन के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें सोलर चर्खे दिये जायं। ग्रामोद्योग उत्पादों के क्वालिटी कन्ट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जाय और उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर से बेहतर कार्ययोजना बनाई जाय। बैठक के दौरान सोलर चर्खें के वितरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत 54 संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment