लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज यहां शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ सम्पन्न एक बैठक में प्रदेश में कौशल, आविष्कार तथा नवाचार केन्द्र स्थापित करने पर सहमति बनी है। इन केन्द्रों में प्रदेश के इंजीनियरिंग काॅलेजों के छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीकी में प्रशिक्षित कर रोजगार हेतु सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही, प्रशिक्षित विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेण्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। टाटा टेक्नोलाॅजीज द्वारा प्रथम चरण में 05 केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। पाॅलीटेक्निक और आईटीआई संस्थानों के छात्र-छात्राओं के कौशल विकास हेतु भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार सक्षम बनाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। प्रदेश में कौशल, आविष्कार तथा नवाचार के केन्द्रों की स्थापना से युवाओं के कौशल विकास के साथ ही, एम0एस0एम0ई0 सेक्टर को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों तथा बुन्देलखण्ड में इन केन्द्रों की स्थापना की जाए।
बैठक में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों ने बता
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
Home
tarunmitra
प्रदेश सरकार और टाटा के बीच कौशल, आविष्कार, नवाचार केन्द्र स्थापित करने पर बनी सहमति
प्रदेश सरकार और टाटा के बीच कौशल, आविष्कार, नवाचार केन्द्र स्थापित करने पर बनी सहमति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment