लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस चराचर जगत् की शक्ति आदि शक्ति माँ दुर्गा हैं। नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न वर्गों की सहभागिता से सामाजिक समरसता सुदृढ़ होती है।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment