लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जनता को बुरी तरह निराश किया है। मध्य प्रदेश में 11 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा सरकारों को कारपोरेट घराने संचालित कर रहे हैं। महिलाओं ओर बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ा है। दो इंजन की सरकारों का बुरा हाल है। जनता इससे बदलाव चाहती है। भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।
अखिलेश मंगलवार को खजुराहो में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। प्रेसवार्ता में श्री यादव ने कहा कि इस बार हम लोग मध्य प्रदेश स्थायी तौर पर लम्बा संघर्ष करने आएंगे। आने वाले समय में पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। लोग अब मानने लगे हैं कि समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा ही विकल्प हो सकते है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा हर जगह नफरत फैला रही है। गुजरात में इसका फिर घृणित रूप देखने को मिला है। मध्य प्रदेश में पशु बधशालाएं चार गुना ज्यादा है। सरकार के मंत्री और अधिकारी मिलकर अवैध खनन करा रहे हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। भाजपा सरकार की ज्यादातर स्कीमें विफल रही है। भाजपा सिर्फ सोशल मीडिया पर रही है। उन्होंने कहा भाजपा की पराजय से देश में भाईचारा अपने आप आ जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश में पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। बेकारी की स्थिति विस्फोटक है। आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। व्यापमं में जिसने भी आवाज उठाई उसे मौत की नींद सुला दिया गया। कुपोषण का प्रकोप है। अतिथि शिक्षक के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार आधी अधूरी योजना न बनाए। नोटबंदी और जीएसटी से देश में तबाही आई है। लोगों के रोजगार छिन गए हैं।
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के काम का मुकाबला न भाजपा कर सकती है और नहीं कांग्रेस। समाजवादी पार्टी काम करती है जबकि भाजपा काम बिगाड़ती है।
Post Top Ad
Tuesday, 9 October 2018
भारतीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा म.प्र. का चुनाव: अखिलेष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment