बबीना सैन्य क्षेत्र में भारत -रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरम्भ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 19 November 2018

बबीना सैन्य क्षेत्र में भारत -रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास आरम्भ

अजीत चौधरी बबीना झाँसी

बबीना । भारत एवं रूस के बीच दसवें संयुक्त सैन्य अभ्यास इन्द्र-2018 का शानदार आगाज हुआ है जिसका उदघाटन आज विधिवत किया गया।
झांसी के बबीना सैन्य क्षेत्र में आयोजित इस 10वे संयुक्त सैन्य युद्वाभ्यास में रूस संघ की पांचवी सेना व भारतीय सेना की ओर से मेकेनाइज्ड इंफैन्ट्री बटालियन की कंपनी साइज की सैन्य टुकडियां भाग ले रहीं है।
इस मौके पर आयोजित परेड की संयुक्त समीक्षा भारतीय सेना की ओर से व्हाईट टाइगर डिविजन के जनरल आफीसर कमांडिंग मेजर जनरल पीएस मिन्हास तथा रूसी सेना की ओर से इस्टर्न मिलिट्री डिस्टिूक्स के कमांडर मेजर जनरल सेकोव अलेग मुसोविच ने की। इस अवसर पर दौनों सेनाओं के वरिष्ठ सैन्याधिकारी मौजूद थे। परेड के दौरान आर्मी एवियशन के हेलीकाप्टर द्वारा दौनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये मार्च पास्ट किया। विधिवत उदघाटन समारोह के बाद दौनों देशों के सैन्यधिकारियों ने एक दूसरे के साथ रूबरू होकर सैन्यभ्यास से जुडी गतिविधियों को समझा।
बताया गया है िकइस सैन्य अभ्यास के आयोजन का मुख्य उददेश्य दौनों देशों की सैन्य टुकडियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के नियमानुसार संयुक्त योजनाबद्व तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करना तथा दौनों देशों की सैन्य युद्धक रणनीतियों एवं सैन्य हथियारों को समझना है। इस सैन्य अभ्यास के माध्यम से दौनों देशों की सेनाओं द्वारा टीम एकजुटता के साथ आपरेशन के दौरान विशेष सामरिक स्तर को बढाना है

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad