जिलाधिकारी के सम्मान में जिले के सभी युवा खड़े रहेंगे मैदान में : अभिषेक तिवारी बड़े | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 21 November 2018

जिलाधिकारी के सम्मान में जिले के सभी युवा खड़े रहेंगे मैदान में : अभिषेक तिवारी बड़े

जिलाधिकारी के सम्मान में जिले के सभी युवा खड़े रहेंगे मैदान में : अभिषेक तिवारी बड़ेआरा(वसीम/अरुण ओझा)। बीते दिनों आरा सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सको का अटेंडेंस वीसी के माध्यम से करने को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी एवं चिकित्सको के बीच उपजे विवाद में भोजपुर सहित बिहार के कई जिलों के चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। जिसे लेकर पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। भोजपुर जिले के सभी सरकारी डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के विरोध में भोजपुर जिले के सभी युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिषेक द्विवेदी और अभिषेक तिवारी बड़े के नेतृत्व में जिले के तमाम सरकारी डॉक्टरों सहित आईएमए एवं भाषा एसोशिएशन का सिविल सर्जन आवास के समीप पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि डॉक्टरों ने जो मनमानी की है, उसे भोजपुर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। यदि जिले के सभी डॉक्टर 24 घंटे के अंदर ओपीडी सेवा नहीं शुरू करते हैं तो सभी हड़ताल पर गए डॉक्टरों के निजी क्लीनिक में तालाबंदी किया जाएगा। डॉक्टरों के इस मनमानी के कारण मरीजों की मौत हो गई है। जिसके तहत सभी हड़ताल पर गए सरकारी डॉक्टरों पर 302 के तहत मुकदमा भी दर्ज होनी चाहिए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक तिवारी बड़े ने कहा कि जिलाधिकारी भोजपुर इस जिले को एक नई दिशा देने का सार्थक पहल कर रहे हैं। जिसमें यह सारे भ्रष्ट सरकारी डॉक्टर बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी भोजपुर इस मामले में तनिक भी दोषी नहीं हैं और इस मामले में सारा दोष हड़ताल पर गए सभी सरकारी डॉक्टरों का है। जिनके इलाज के अभाव में अस्पताल में मरीज अपना दम तोड़ रहे हैं। श्री तिवारी ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी के सम्मान में भोजपुर जिले के सभी युवा खड़े रहेंगे मैदान में.. सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ने कहा की भोजपुर जिले का यह सौभाग्य है कि जिले में ऐसे ईमानदार और काम करने वाले पदाधिकारी पदस्थापित हैं। भविष्य में भोजपुर जिले के इतिहास में शायद ही ऐसा होगा कि ऐसा काम करने वाले और इमानदार पदाधिकारी जिले में पदस्थापित हों। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में यासीन उमर, मोहम्मद जावेद, अखिलेश चौबे, विवेक सिंह, अभिषेक मिश्रा, आर्यन सिंह, भोला सिंह, सनी, कृष्णा, संजीव सिंह, संदीप कुमार, छोटू, अनिल चंद्रवंशी, धनंजय सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad