12 दिसम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 11 December 2018

12 दिसम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको किसी भी शुभ कार्य के लिए समय प्रतिकूल रहेगा। झूठे इल्जाम, कानूनी मामलें, और उनके परिणामों पर योग्य विचार करके योग्य निर्णय लें। रोग आदि स्थिति पर ध्यान दें तथा औषधियों को प्रधानता दें। संतति का स्वास्थ्य संभालें।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको यश और आनन्द की प्राप्ति होगी। आज आपको धन का आविर्भाव होगा तथा आपका स्वास्थ्य भी ठीक ही रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों से भी सुख आपको अधिक मिलेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको सौभाग्य में वृद्धि होने से आंतरिक आनन्द मिलेगा। पुराने रोगों में राहत रहेगी तथा शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। नए व्यक्तियों से दोस्ती और उनके द्वारा खुशी एवं आनन्द मिलेगा। धन की अधिक वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल— आज के दिन आप फिजूल के खर्चे ना करें। आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज ना करें क्योंकि कार्य में विघ्न या रुकावटें आ सकती है। बुजुर्ग लोगों का सम्मान करने से मानसिक शान्ति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें।

सिंह राशिफल— आज के दिन में आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा व्यवसाय में धन लाभ की इच्छा पूर्ण होगी। आज आप प्रफुल्लित रहेंगे एवं भाग्योदय में वृद्धि भी होगी। जीवनसाथी एवं संतति से साथ-सहकार एवं मान-सम्मान आपको अत्यधिक मिलेगा।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपको शुभ कार्य में सफलता प्रदान कराने वाला होगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ रहेगा। अधिकारियों की ओर से साथ-सहकार एवं सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी एवं घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल— आज के दिन अपने खर्च पर पूरा काबू बनाए रखें क्योंकि आय की बजाय व्यय की स्थिति ज्यादा भी हो सकती है। आज का दिन आपको थोड़ा कष्ट एवं निराशा दे सकता है। कहीं-कहीं पर पराधीनता का एहसास भी होगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको चिन्ता, दुख एवं भय से गुजरना पड़ सकता है या अनुभव करना पड़ सकता है। यदि आप पहले से अस्वस्थ है तो सावधानी और भी रखनी होगी। आपको अधिक जरूरत अपने स्वास्थ्य को बनाये रखने की होगी।

धनु राशिफल— आज के दिन कोई बुद्धि वाला कार्य करने जा रहे हैं तो आप निश्चित ही सफल होंगे। शेयर-वायदे के बारे में आप आजमाइश करना चाहते हैं तो पूर्व अनुभव पर नजर करें। आपको कार्य में सफलता एवं यश की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल— आज आपकी शारीरिक स्थिति कष्टदायक हो सकती है, पैरों में कष्ट की शिकायत रहेगी। कोई अकारण झगड़ा या मनमुटाव की शिकायत भी हो सकती है। रिश्तेदारों एवं स्वजनों से विवाद ना करें, हो सके तो मौन ही रहें।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन व्यवसाय के सिलसिले में अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी, जिसका फल आप आगे जाकर पाएंगे। अपने दैनिक कार्यक्षेत्र तथा व्यापार को आगे ले जाने में कटिबद्ध रहेंगे। इच्छित कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशिफल— आज पारिवारिक क्लेश से मानसिक परेशानी बढ़ेगी। आपके नजदीकी लोगों एवं परिचय तथा मित्रों पर संशय या शंका ना करें। कार्यस्थल पर कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में असफलता मिलने से मन खिन्न रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad