आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं का प्रदर्शन  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं का प्रदर्शन 

लखनऊ। पोषण अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और उपकेन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आईसीडीएस , स्वास्थ्य  ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा। मेले में आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गर्भवती व धात्री महिलाओं व बच्चों के लिए पौष्टिक पदार्थों , पोषाहार , पोषाहार से बने व्यंजनों  आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों की जांच की और टीकाकरण किया। बच्चों को छह माह तक केवल स्तनपान कराने व स्तनपान के लाभ के बारे में मेले में आए हुए लोगों को जागरूक किया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं का प्रदर्शन  
मोहनलालगंज के परेहता मीरखनगर केन्द्र पर भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मोहनलालगंज ब्लॉक बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज पांडे ने बताया कि यह स्वास्थ्य मेला हर माह के पहले बुधवार को स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जाता है। इस मेले के माध्यम से लोगों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली सेवाओं का प्रदर्शन किया जाता है। यह मेला पांच विभागों के कन्वेर्जेंस से आयोजित होता है।
लड़कियों के लिए पोषण के महत्व और शादी की सही उम्र के बारे में संदेश  
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सितंबर 2018 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया था। इसी क्रम में सितम्बर से जिले के हर स्वास्थ्य केन्द्रों और उपकेंद्रों पर हर माह के प्रथम बुधवार को सुपोषण मेला का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत प्रसवपूर्व देखभालए स्तनपानए एनीमिया से लडऩे , लड़कियों के लिए पोषण के महत्व और शादी की सही उम्र के बारे में संदेश और स्वच्छता को बढ़ावा देने आदि से संबंधित जानकारियां दी जाती हैं ताकि स्टंमटिंग के स्तउर को घटानेए कुपोषण।  एनीमिया और किशोरियोंए गर्भवती महिलाओं तथा स्तननपान कराने वाली माताओं पर फोकस करके कुपोषण की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad