28 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 27 February 2019

28 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपकी इच्छानुसार व्यतीत हो सकता है। अपने ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। व्यवसाय के कामकाज हेतु प्रवास हो सकता है, कार्यभार बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप संतान को लेकर चिन्तित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट सम्बंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं रहेंगी। अधिक क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो इस बात का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल— आज आपके घर में शान्ति का वातावरण रहेगा। दफ्तर से सहकर्मियों द्वारा सहयोग कम मिलेगा। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग अपने उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद को टालिए।

कर्क राशिफल— आज के दिन आप अधिक प्रसन्न रहेंगे। संतान वर्ग से अधिक भावुकता रहेगी। मन उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान भी रहेंगे। माता तथा घर की स्त्रियों के विषयों में आज आपको चिन्ता सताएगी। आपकी यात्रा आज मंगलमय हो।

सिंह राशिफल— आज के दिन आप सभी कार्यों को सफलता से पूर्ण कर पाएंगे। मित्रों व सगे-सम्बन्धियों की तरफ से भेंट-सौगात मिलेगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपका आर्थिक निरर्थक व्यय हो सकता है। मन में निराशा रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। इच्छित कार्यों में मनवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी। स्वास्थ्य को संभालें।

तुला राशिफल— मित्रवर्ग से आज आपको लाभ हो सकता है एवं उनके पीछे धन भी खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। राजकीय वर्ग से संपर्क हो सकता है व उनसे आर्थिक सहकार भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको व्यावसायिक कार्य में सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग बन सकते हैं। भाई-बहनों के साथ कौटुम्बिक चर्चा व आयोजन होंगे। तनमन में स्फूर्ति एवं आनन्द का वातावरण छाया रहेगा।

धनु राशिफल— घर में मांगलिक प्रसंग होने के कारण घर साज-सज्जा में पूरा दिन व्यतीत हो सकता है। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा-विचारण करेंगे। सरकार की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मकर राशिफल— आज के दिन आप किसी भी तरह के कलह व झूठी चर्चा से दूर ही रहें। घर-परिवार के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का आज पढ़ाई में मन नहीं लगने से पूरा दिन बैचेनी से व्यतीत होगा। सेहत को संभालना होगा।

कुम्भ राशिफल— आज आपके मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य संभालें एवं कटु शब्दों का प्रयोग न करें।

मीन राशिफल— आज आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारम्भ करना चाहते हैं तो आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad