31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 27 February 2019

31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा

गोरखपुर 27 फरवरी  ।31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। शेडयूल जारी होने के बाद विमान कंपनी ने टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई होते हुए बंगलुरू तक जाएगा। 2.15 घंटे में यात्री गोरखपुर से मुंबई पहुंच जाएंगे। विमान कंपनी ने टिकट का प्रारंभिक मूल्य 4447 रुपये रखा है।
स्पाइस जेट का 189 सीट वाला बोइंग विमान दोपहर 12.15 बजे मुंबई से उड़ान भरेगा जो दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर बाद 3.10 बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगा। शाम 5.25 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से शाम 6.05 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा। शाम 7.50 बजे यह विमान बंगलुरू पहुंचेगा।
———–
30 अप्रैल से कोलकाता व हैदराबाद के लिए शुरू होगी सेवा
विमान कंपनी स्पाइस जेट और इंडिगो लंबे समय से मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए गोरखपुर से सीधी उड़ान शुरू करने की अनुमति मांग रही थी। दोनों कंपनियों में मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने की होड़ थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्पाइस जेट को 31 मार्च को गोरखपुर से मुंबई और इंडिगो को 30 अप्रैल से कोलकाता व हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने की अनुमति मिली है। मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान की समय सारिणी (विमान के आने-जाने का समय) जारी कर दी। जिसके बाद टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। —-
————-
रोजाना होगी फ्लाइट
गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर इडिया के विमान रोजाना दिल्ली, सूरत और बंगलुरू के लिए उड़ान भरते हैं। 31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान रोजाना मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। 30 अप्रैल से इस कड़ी में कोलकाता और हैदराबाद का नाम भी जुड़ जाएगा। स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि 31 मार्च से 189 सीट वाला बोइंग विमान रोजाना गोरखपुर से मुंबई और बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा। शेडयूल जारी होने के बाद टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad