गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े 500 छक्के, मैच में बने कई बड़े रिकार्ड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 28 February 2019

गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े 500 छक्के, मैच में बने कई बड़े रिकार्ड

लंबे- लंबे छक्कों के लिए विश्व क्रिकेट में मशहूर 39 साल के इस विंडीज खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में छक्कों का विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज किया है। हाल ही में उन्होंने शाहिद अफरीदी के छक्कों के रिकार्ड को तोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड बनाया था। इसके बाद अब गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के उड़ाने का कारनामा कर लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में गेल ने रनों की बरसात कर दी थी। गेल ने 97 गेंदों पर 162 रनों की अपनी इस तूफानी पारी में 14 छक्के लगाए। इस मैच से पहले गेल के खाते में 492 छक्के थे। जैसे ही उन्होंने 8 वां छक्का लगाया वे 500 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए। गेल ने अब तक टेस्ट में 98, वनडे में 305 और टी-20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगाए हैं।

इसके साथ ही गेल ने एक बड़ा रिकार्ड और अपने नाम किया जिसमें उन्होंने वनडे में 10000 रन भी पूरे किए हैं। वे अपने हमवतन ब्राइन लारा के बाद विंडीज की ओर से दूसरे दस हजारी बने हैं। ओवरऑल वनडे इंटरनेशनल की बात करें, तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह 14वें बल्लेबाज हैं। गेल के नाम ये दोनों ही उपलब्धि एक ही मैच में हुईं।

हालांकि गेल की आतिशी पारी की बदौलत भी आदिल राशिद के पांच गेंद में अंतिम चार विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को ग्रेनाडा में बड़े स्कोर वाले चौथे वनडे में वेस्टइंडीज पर 29 रन से जीत दर्ज की। मेहमान टीम के छह विकेट पर 418 रन के विशाल स्कोर के आगे घरेलू टीम अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की 97 गेंद में 162 रन (14 छक्के, 11 चौके) की आक्रामक पारी के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी। कैरेबियाई सरजमीं पर यह वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) : 516 पारियां, 506 छक्के

2. शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान): 508 पारियां, 476 छक्के

3. ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड): 474 पारियां, 398 छक्के

4 महेंद्र सिंह धोनी (भारत): 515 पारियों, 352 छक्के

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 651 पारियां, 352 छक्के

6. रोहित शर्मा (भारत): 328 पारियां, 349 छक्के

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad