ग्रीन टी कैसे बनाये फायदे और इसे पीने का सही तरीका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 27 February 2019

ग्रीन टी कैसे बनाये फायदे और इसे पीने का सही तरीका

Green tea banane ka tarika aur fayde in hindi: ग्रीन टी बनाने का तरीका और इसे पीने का सही समय पता हो तो इसके अचूक फायदे देखने को मिलते है। पिछले कुछ सालों से ग्रीन टी का प्रयोग काफी बढ़ चूका है और ज्यादातर वेट लॉस करने के लिए इसे पीते है। मोटापा और पेट की चर्बी घटाने के साथ साथ ये त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके इलावा प्रतिदिन ग्रीन टी पीने से शुगर, हाई बीपी और कई प्रकार के रोगों से बचने व इलाज में मदद मिलती है। पर इसका पूरा तब मिलता है जब ये पता हो ग्रीन टी कैसे बनाते है इसे कैसे पिए और  कितनी बार पीना चाहिए। आज हम इस लेख में जानेंगे ग्रीन टी बनाने की विधि और फायदे क्या है

ग्रीन टी बनाने का तरीका, Green tea ke fayde in hindi

 

ग्रीन टी बनाने का तरीका: Green tea banane ka tarika in hindi

  1. 1 कप पानी किसी चाय बनाने वाले बर्तन में डाल कर उबाले।
  2. आप अगर ग्रीन टी पत्तियों वाली इस्तेमाल कर रहे है तो पानी उबलने के बाद इसमें आधा चम्मच पत्तियां डालें और लगभग 2 मिनट बर्तन को ढक कर छोड़ दे फिर छान कर इसे पिए।
  3. अगर बैग वाली ग्रीन टी प्रयोग कर रहे है तो टी बैग किसी खाली कप में रख दे फिर इसमें गरम पानी डाले और कुछ देर तक बैग हिलाए और पिए।
  4. आप इसमें स्वाद के लिए शहद व इलायची पाउडर भी मिला सकते है।

 

ग्रीन टी के फायदे: Green Tea Benefits in Hindi

  1. ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट व विटामिन सी अधिक होते है जोकि शरीर से हानिकारक पदार्थ खत्म बाहर निकालने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते है।
  2. त्वचा के लिए इसके कई फायदे है। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे वैसे चेहरे की त्वचा भी ढीली होने लगती है व चेहरे पर झाइयां आने लगती है। रोजाना ग्रीन टी पीने से चेहरे पर निखार आने लगता है और स्किन जल्दी से ढ़ीली नहीं पड़ती।
  3. ग्रीन टी वेट लॉस करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग की जाती है। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है जो फैट घटाने में असरदार है। खाना खाने के बाद आधा से 1 घंटे में एक कप ग्रीन टी पिए।
  4. बालों के लिए इसके काफी फायदे है। बालों पर ये कंडीशनर की तरह काम करती है। पानी में ग्रीन टी को उबाल कर पानी ठंडा होने को रख दे फिर इस पानी से बाल धोए। इस उपाय से बाल झड़ना कम होते है और बाल सुंदर भी दीखते है।
  5. कैंसर जैसे रोग से बचने में भी ग्रीन टी उपयोगी है। ये कैंसर सेल्स को शरीर में बढ़ने से रोकती है। प्रतिदिन ग्रीन टी के सेवन से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा भी कम होता है व पुरुषों में प्रोस्टेट, मुंह का कैंसर होने का खतरा कम होता है।
  6. शुगर की बीमारी में भी ग्रीन टी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। यह शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।
  7. हर रोज ग्रीन टी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी कम रहता है। इसके सेवन से हाई बीपी की बीमारी में कमी आती है।
  8. थकान और सुस्ती दूर करने के लिए 1 कप ग्रीन टी पिए। ये आपको तरोताजा करेगी। प्रतिदिन हरी चाय पीने से स्टैमिना भी बढ़ता है।
  9. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इसके सेवन से फायदा होता है। ये बुरा कोलेस्ट्रॉल कम करता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। ग्रीन टी दिल के रोग की संभावना को भी कम करता है।
  10. मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी ये फायदेमंद है। ये मुंह में इन्फेक्शन करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है।
  11. जाने ग्रीन टी से मोटापा कैसे कम करे

 

ग्रीन टी पीने का सही तरीका: Green Tea Peene ka Sahi Tarika

  • ग्रीन टी बनाते समय ये ध्यान रहे की इसे कभी उबलते पानी में ना डाले। इसे बनाना है तो पहले पानी अच्छे से उबाल कर गैस से उतार ले फिर इसमें ग्रीन टी बैग या पत्तियां डाल कर सेवन करे।
  • इसे बनाने में दूध और चीनी का प्रयोग ना करे। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट अधिक होते है दूध व चीनी से इसके गुण कम होने लगते है जिस कारण ग्रीन टी का फायदा नहीं मिल पाता।
  • आप इस टी में थोड़ा शहद मिला कर भी पी सकते है। इससे इसका स्वाद अच्छा होता है और में मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है।
  • जल्दी बेनिफिट पाने के लिए कुछ लोग दिन में कई बार इसे पीते है जो सही नहीं है। दिन में इसे 2-3 कप ही पिए।
  • जल्दी परिणाम के लिए सही समय पर ग्रीन टी पीना भी अहम् है। अगर इसे खाने से पहले पीना चाहते हो तो आधा से 1 घंटा पहले पिए और खाने के बाद पीना चाहते है तो 1-2 घंटे बाद ही पिए।

 

दोस्तों Green tea ke fayde aur banane ka tarika in hindi, ग्रीन टी बनाने का तरीका का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान से जुड़े अनुभव है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post ग्रीन टी कैसे बनाये फायदे और इसे पीने का सही तरीका appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad