नाले में मिला युवक की लाश,हत्या की आशंका  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

नाले में मिला युवक की लाश,हत्या की आशंका 

लखनऊ। चिनहट के बौद्ध विहार कॉलोनी में स्थित खुले 20 फीट गहरे नाले में शुक्रवार एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। इलाकाई लोगों ने हत्या कर शव को फेके जाने की आशंका जतायी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज शिनाख्त के लिए लखनऊ और आसपास जिलों के थानों गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक चिनहट के बौद्ध विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने 20 फीट गहरे नाले में एक शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से युवक के शव को घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकलवाया। उसके कपड़ों की गहन तलाशी ली।  इसमें पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं आया। पुलिस ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना लग रहा है। प्युवक की उम्र करीब 32 वर्ष है जिसने काली टीशर्ट और ग्रे कलर का लोवर  पहन रखा था, जबकि गले में लाल धागा पहना हुआ है। इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह का कहना है कि आसपास के थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि नाले में बहकर लाश आने की आशंका पुलिस जता रही है।  युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट जैसे कोई निशान नहीं मिले है। मौत का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad